सहारनपुर: दिल्ली रोड कार्यालय पर भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की बैठक में के. एल. अरोड़ा ने बूथ स्तर सशक्तिकरण पर चर्चा की
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय, पार्श्वनाथ सिटी दिल्ली रोड पर सोमवार शाम 5:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संयोजक के. एल. अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने की।