सदर: प्रयागराज के जाने-माने न्यूरोसर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा पर छेड़खानी के मामले में एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Allahabad | Apr 2, 2026
प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।