चक्रधरपुर: घाटी में ट्रैक्टर पलटने से 3 युवक घायल, एक चाईबासा रेफर
टेबो थाना क्षेत्र के चाकी बाजार से करीब पांच किलोमीटर दूर घाटी में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयाl हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन युवक घायल हो गएl सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कियाl गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गयाl