वाड्रफनगर: जन समस्या निवारण सिविल बना सुशासन का प्रभावी मंच, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
वाड्रफनगर मंगलवार अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकौल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया