कांके: डोरंडा के जैप वन ग्राउंड से झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य झारखंड जतरा शोभायात्रा
Kanke, Ranchi | Nov 16, 2025 डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड से रविवार सुबह करीब 11 बजे झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर भव्य झारखंड जतरा शोभायात्रा निकाली गई। भव्य झारखंड जतरा शोभायात्रा में काफी संख्या में स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। इस मौके झांकियां निकाली गई और पारंपरिक नृत्य, ढोल-मांदर की थाप से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।