कांके: रातु रोड पर रक्षा राज्यमंत्री के आवास पर मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन सौंपा
Kanke, Ranchi | Nov 16, 2025 रातु रोड स्थित केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आवास पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखण्ड में मारवाड़ी समाज की काफी संख्या है जो कि यहां की सभ्यता, संस्कृति एवं भाषा को अपना कर राज्य के विकास में अनवरत लगा हुआ है।