मदनपुर: दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, 3 बच्चे घायल, बड़ी घटना टली
मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा के समीप शनिवार को सुबह एक बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पिकअप चालक के मुताबिक एक निजी विद्यालय की बस के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि बस ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रही पिकअप वैन ने बचाव में स्कूल बस में टक्कर मार दी और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि