लवकुशनगर: लवकुशनगर पुलिस ने गुमशुदा 5 वर्षीय बालिका को ढूंढा, सकुशल परिजनों को सौंपा
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 10, 2026
छतरपुर के लवकुशनगर साप्ताहिक बाजार में गुम हुई 5 वर्षीय बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर तलाश कर लिया। बाजार में रोती हुई मिली बालिका को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने इस संवेदनशील कार्य के लिए पुलिस टीम को शुक्रवार की शाम 4 बजे सम्मानित करने की घोषणा की है।