पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत फायर स्टेशन पनकी के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी की निरीक्षण के दौरान आग लगने की जानकारी हुई। जिसके बाद थाना पनकी को सूचित करते हुए फायर स्टेशन पनकी की एक यूनिट के द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई।