मेरठ: मेरठ में जेवरात बनाने के बहाने बंगाली कारीगर सोना लेकर फरार, 244 ग्राम सोने की कीमत 39 लाख रुपए बताई जा रही
Meerut, Meerut | Feb 27, 2026 मेरठ में सर्राफा कारोबारी का एक बंगाली कारीगर 39 लाख का सोना लेकर फरार हो गया है। यह सोना कारीगर को जेवरात बनाने के लिए दिया गया था। कारीगर पूरे परिवार के साथ फरार है और घर पर ताला लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाने की बात कही है।