पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, भाजपा सभी जातियों की पार्टी है
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में बुधवार को कहा कि भाजपा किसी एक जाति की पार्टी नहीं है, सभी जातियों की पार्टी है। भाजपा राष्ट्रवाद के लिए काम करती है, भाजपा हर भारतीय को आत्मनिर्भर और आत्मस्वाभिमान के साथ लेकर चलती है। इसीलिए सभी लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।