पटना ग्रामीण: S.K पुरी में सांसद चिराग पासवान ने कहा,उन्हें नहीं पता कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस गठबंधन का हिस्सा हैं या नहीं
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने श्री कृष्णा पुरी में बुधवार को अपने चाचा व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को लेकर बयान दिया है। मीडिया के द्वारा जब यह सवाल पूछा गया कि क्या पशुपति कुमार पारस गठबंधन के हिस्सा हैं तो इसका जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें नहीं पता की पशुपति कुमार पारस गठबंधन का हिस्सा हैं या नहीं हैं।