पटना ग्रामीण: मुआवजे की मांग को लेकर पटना सिविल कोर्ट में वकीलों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में एक वकील की हुई मौत के बाद बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में वकीलों ने जमकर हंगामा किया। पहले तो सभी वकीलों ने सड़क पर ही बैठकर मुआवजे की मांग की और उसके बाद प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। वहीं जिला जज के खिलाफ भी नारे लगाए गए।