पटना ग्रामीण: पटना में पटना नगर निगम द्वारा जैव विविधता प्रबंधन की प्रथम बैठक का आज किया गया आयोजन.
महापौर श्रीमती सीता साहू की अध्यक्षता में पटना नगर निगम की प्रथम जैव विविधता बैठक का आयोजन किया गया। पटना नगर निगम में सभी सदस्यों एवं नागरिकों की सहमति से जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 41(1) एवं जैव विविधता नियमावली, 2004 के नियम-22 और बिहार जैव विविधता नियमावली, 2017 की नियम-25 के आलोक में जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया.