पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर जदयू नेता ललन सिंह ने कहा, विरोध करना विपक्ष का काम है
CAA को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को जदयू नेता ललन सिंह ने अपना बयान दिया है। दरअसल मीडिया के द्वारा यह सवाल पूछा गया कि CAA को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है तो इस पर ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम ही है विरोध करना। मौके पर ललन सिंह ने यह अभी कहा कि यह बिल पार्लियामेंट में पेश किया गया और उसके बाद यह बिल पास होने के बाद लागू किया गया है।