रायपुर: रायपुर एयरपोर्ट पर सवारी के लिए भिड़े टैक्सी ड्राइवर, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Raipur, Raipur | Sep 28, 2024 प्रदेश के सबसे बड़े एयरपोर्ट स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सवारी बैठाने को लेकर ये मारपीट की घटना हुई है. यह पूरा मामला माना थाना इलाके का है स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जहां 24 घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है.