मोतिहारी: जीविका कैडरों ने सरकार द्वारा जारी नए मानदेय के आदेश की प्रति जला कर नरसिंह बाबा मठ के प्रांगण में विरोध जताया
जीविका कैडरों ने रविवार को नरसिंह बाबा मठ के प्रांगण में सरकार द्वारा जारी नए मानदेय के आदेश की प्रति जला कर विरोध प्रगट किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुनील जायसवाल ने कहा नया मानदेय आदेश एक छलावा मात्र है। अब हम आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। यदि समय रहते सरकार मानदेय संतोषजनक नही करती तो,हम आने वाले विहार बिधान सभा चुनाव 25 में सरकार बदल कर दम लेंगे।