मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के डीएम ने शहर के धर्म समाज चौक समीप स्थित पोखर का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश
पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा शहर के धर्म समाज चौक समीप स्थित पोखर का निरीक्षण किया गया। जिसमें नगर आयुक्त सौरव सुमन यादव,नगर निगम कर्मी,अभियंता मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने आसपास के सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को देखा। जिसे मुक्त कराने का निर्देश भी दिया।