मोतिहारी: समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रो के युक्तिकरण से संबंधित बैठक हुई आयोजित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सांसद प्रतिनिधि,विधायक एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है।