ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में किन्नरों के एक गुट ने किया हंगामा, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
ऊँचाहार कोतवाली में रविवार की शाम, किन्नरों के एक गुट ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।पट्टी रहस कैथवल गांव के रामराज उर्फ आर के किन्नर ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि, लालगंज निवासी किन्नर द्वारा लगातार उनका पीछा किया जाता हैं और अज्ञात कार सवारों द्वारा धमकी भी दी जा रही है।पुलिस ने जांच की बात कही।