सदर: प्रयागराज: अलोपीबाग वार्ड 48 उपचुनाव में भाजपा ने किया कब्जा, सचिन मिश्रा बने पार्षद, सपा को लगा झटका
Sadar, Allahabad | May 7, 2026
प्रयागराज नगर निगम के वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग में हुए पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर पार्षद की कुर्सी पर कब्जा जमाया।बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर न्यायालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया गया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।