गुना नगर: धर्म, संस्कृति और प्रकृति का संगम: गुना में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मनाया वट सावित्री पर्व
गुना में महिलाओं ने 16 मई को वट वृक्ष की पूजन कर वट सावित्री का पर्व मनाया। शहर के अलग-अलग गली मोहल्ले पार्क में स्थित बट वृक्ष पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजन करती नजर आई। महिलाओं ने कहा, आज ही के दिन सावित्री माता अपने पति को यमराज से वापस लेकर आई थी। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु मंगल कामना के लिए महिलाओं द्वारा बट वृक्ष की पूजन कर मनाया जाता है।