फतेहाबाद: बारिश के चलते फतेहाबाद के ग्राम खंडेर टीकतपुरा में दीवार गिरी, जनहानि नहीं हुई
थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग सुरक्षित स्थान पर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।