ललितपुर: रेलवे कॉलोनी से किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर की रेलवे कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें किशोरी प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर जाती हुई दिखाई दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है