शाहजहांपुर: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने बताया- प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा
शाहजहांपुर।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित हुई। इसमें गणनाकर्मी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण तीन चरणों में कराया जाए— पहला चरण 15 से 17 अप्रैल, दूसरा 20 से 22 अप्रैल और तीसरा 23 से 25 अप्रैल तक होगा।