कुम्भराज: रामनगर लोधा गांव में सनसनीखेज घटना, पैर बंधा हुआ कुएं में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस जांच जारी
Kumbhraj, Guna | Jun 26, 2026 गुना में कुंभराज थाना के रामनगर लोधा गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही रहने वाले 45 वर्षीय रामदयाल लोधा का पैर बंधा हुआ शव 26 जून सुबह कुएं में मिला है। थाना प्रभारी ने बताया वह बुधवार शाम से लापता था उसके कपड़े और जूते कुए की सीढ़िया पर रखे मिले है। पैर रस्सी से बंधे थे, तौलिया से पत्थर शरीर से बंधा हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।