कांके: रांची के धुर्वा और हज़ारीबाग सहित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर ईडी की चल रही छापेमारी
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2024 बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची और हजारीबाग स्थित ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम कांग्रेस विधायक के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम कागजातों को खंगाला रही है और साथ ही साथ प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है।