कांके: पीएम मोदी ने रांची बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का किया ऑनलाइन उद्घाटन, रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2024 पीएम मोदी ने आज रांची बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमें एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल रही है। उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का पांचवा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बना।