डलमऊ: कटघर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे खंभों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर, हादसों पर लगेगी लगाम
सोमवार को समय लगभग 4 बजे कठघर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे डलमऊ–मुंशीगंज मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए समाजसेवी विकास सिंह ने खंभों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं। कुछ दिन पहले एक तेज रफ्तार डंपर खंभे से टकरा गया था, जिसके बाद यह पहल की गई। रिफ्लेक्टर लगने से रात में वाहन चालकों को खंभे दूर से ही दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।