मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट में तेंदुए ने किया हमला, तीन बकरियों की मौत से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
कतर्निया घाट रेंज के सदर बीट स्थित चहलवा गांव में मंगलवार एवं बुधवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे एक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने गांव निवासी जमील (लगभग 50 वर्ष) के घर की छत पर बंधी तीन बकरियों को मार डाला। जमील अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए के डर से वे अपने मवेशियों को भी छत पर ही बांधकर रखते हैं।