चूरू: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चूरू के जसरासर में पौधरोपण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पौधों की देखभाल करने की अपील की
Churu, Churu | Jul 27, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को जसरासर गांव के काली माता मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने पौधे लगाए।राठौड़ ने कार्यक्रम में कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र में पौधे लगाने चाहिए।