संगरिया: वार्ड 26 में जन सुनवाई केंद्र पर विधायक ने की जन सुनवाई
आज गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर डबली, संतपुरा, रतनपुरा,नगराना व बोला वाली से हुए ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने उनको समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सड़क बनाने, ढाणियों के ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन की मांग की।