चम्पावत: चंपावत जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत चौकुनी बोर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
चंपावत। जिला मुख्यालय के स्थित चौंकुनी बोरा ग्राम पंचायत में शनिवार को शाम 7:00 बजे के आसपास आए आंधी तूफान ने तबाही मचा कर रख दी। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। जिला मुख्यालय स्थित चौंकुनी बोरा ग्राम पंचायत में रामी राम पुत्र जीतराम का आवासीय घर और गौशाला आंधी तूफान में उड़ गई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है।