चम्पावत: जूप वार्ड में आरएफसी गोदाम के समीप शनिवार को कूड़ा नहीं उठाया गया
चंपावत मुख्यालय के सबसे बड़े वार्ड जूप वार्ड में आरएफसी गोदाम के पास नगर पालिका द्वारा शनिवार को भी कूड़ा उठाया नहीं गया। यहां खाद्यान्न गोदाम के साथ आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र स्थित है । साथ ही जल संस्थान और बिजली विभाग का कार्यालय भी इसी सड़क में है। खुले में फेके गए कूड़े से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। शीघ्र स्थानी लोगों ने कूड़ा हटाने की मांग की है।