झालावाड़ के विशिष्ट पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से बलात्कार के एक मामले में आरोपी मुकेश (25) को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला मंगलवार, दोपहर करीब 1:00 बजे आया है।