शामली: शामली के थानाभवन में पुलिस ने हसनपुर लुहारी और नंगला राई के 2 युवकों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे शामली के थानाभवन थाने से बताया गया कि स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत 2 अलग—अलग कार्रवाई में थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी शादाब व चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी शौकीन को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 40 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है। मुकदमें दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।