बांका: मयूरचंद गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jun 16, 2026 बांका जिले के मयूरचंद गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होगया। जख्मी बाइक सवार को परिजनों ने मंगलवार के दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मयूरचंद्र गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव का पुत्र मनोहर कुमार बाइक से बाजार जा रहा था।