मुंगावली में तालाब के नीचे ग्राउंड के पास से पुलिस ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर कच्ची शराब बेचने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तालाब के नीचे ग्राउंड के पास कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची ।