दरभंगा: प्रेम ज्वैल्स में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 5 लोगों को बनाया बंधक
दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार सशस्त्र अपराधियों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना “प्रेम ज्वैल्स” नामक दुकान में हुई, जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक मनोज कुमार शाह, उनके पुत्र और स्टाफ समेत कुल पांच लोगों को बंधक बना लिया।