सिकंदरपुर: घाघरा नदी का विकराल रूप, विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने स्टीमर से किया दौरा
घाघरा नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी, निपनिया और बिजलीपुर गांवों में नदी की तेज धारा से भयावह कटान जारी है, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि तेजी से नदी में समाहित हो रही है। कटान से प्रभावित ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने बाढ क्षेत्र का किया दौरा।