कासगंज: कासगंज सोरों बी एल गार्डन के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत, एक घायल
मृतकों की पहचान सोरों कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मढई निवासी 60 वर्षीय अशोक पुत्र नाथूराम और उनके भाई राजाराम के रूप में हुई है। दोनों भाई सब्जी का कारोबार करते थे और बुधवार को ई-रिक्शा से कासगंज मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, रोज की तरह दोनों भाई सुबह घर से निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।