करछना: बलुहा गांव के सामने ट्रक की टक्कर से गौंवंश की हुई मौत, जिम्मेदार बेखबर
तहसील करछना क्षेत्र के ग्राम सभा में गौंवंश की रखरखाव को लेकर गौशाला बनवा गई है। जिसके लिए सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए खर्च भी करती चली आ रही है। लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता से ज्यादातर यह जानवर किसान के खेत या सड़क पर नजर आते हैं। मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब बलुहा गांव के सामने ट्रक की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई।