बीसलपुर: पुरैना गांव में घर के बाहर टहल रहे आवारा गोवंश के हमले से ग्रामीण घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर के ग्राम पुरैना निवासी श्याम सुंदर 45 वर्ष बुधवार की रात्रि खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी अचानक आवारा गोवंश जानवर ने उसे उठाकर पटक दिया। ग्रामीण की चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीणों ने वमुश्किल बचाया। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी परिजनों ने आनन-फानन में ग्रामीण को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।