बीसलपुर: अमृता खास गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ग्रामीण घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर के ग्राम अमृता खास निवासी अमरेश कुमार ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में ही उसका खेत है। वह बुधवार देर रात्रि अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोग आए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। वहीं पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायल को मेडिकल हेतु बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।