ग्वालियर गिर्द: ₹15 लाख की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की
करीब 15 लाख का सोना लूटने की फर्जी शिकायत दर्ज कराने वाली युवती ने एक और ड्रामा करने की कोशिश की।उसने बहोडापुर थाने के भीतर ऑनलाइन मंगाया गया फिनायल पीने की कोशिश की।दीवार की आड़ में युवती फिनायल पीने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिस कर्मी की निगाह उस पर पड़ गई और फिनायल को छीन लिया गया।युवती ने अज्ञात स्कूटी सवारों पर 10 तोला सोना लूटने का आरोप लगाया था।