दमोह: जमुनिया हजारी में पेट दर्द से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
Damoh, Damoh | Jun 24, 2026 दमोह जमुनिया हजारी में 48 वर्षीय अशोक रानी यादव का शव बुधवार सुबह तालाब किनारे इमली के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति सरजू यादव के अनुसार महिला लंबे समय से पेट दर्द से परेशान थीं और रात करीब तीन बजे घर से निकल गई थीं। बांदकपुर चौकी पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।