सूरजपुर: भाजपा की प्रचंड जीत पर सूरजपुर में जश्न का माहौल
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुच्चेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में जिला सूरजपुर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज, अग्रसेन चौक में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।