जानसठ: जानसठ पुलिस ने पेड़ से बांधकर नाबालिग बच्चों को पीटने के वायरल वीडियो के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैँ आपको बताते चले बीते एक दिन पूर्व गाँव कवाल मे पेड़ से बांधकर दो नाबालिक बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पुलिस ने संज्ञान लेकर तीन आरोपी अंकित,सचिन और शुभम को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया हैँ।