जानसठ: भोपा क्षेत्र के कासमपुर मार्ग पर बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
भोपा क्षेत्र के कासमपुर मार्ग पर देर रात्रि बृहस्पतिवार लगभग 11:00 बजे के आसपास एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला,बेकाबू कार ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मृतक युवक की पहचान सचिन प्रजापति के रूप में हुई है,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दिया है।