जानसठ: पुलिस की जानसठ के जंगल में बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली व दूसरा हुआ गिरफ्तार
जानसठ पुलिस और बदमाशो के बीच रात्रि मुठभेड़ शनिवार लगभग 08 बजे के आस पास हो गई, जिसमे एक शातिर चोर राहुल के पैर मे लगी पुलिस की गोली दूसरा बदमाश शिवा कोबिंग मे गिरफ्तार। बदमाशो के पास से चोरी की हुई कई शराब की पेटी और दो तमंचे चार कारतूस बरामद किये गए। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।